नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई समिट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात योजना तैयार की है। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक दक्षिणी और मध्य दिल्ली को 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 4300 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। भैरों मार्ग और मथुरा रोड पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय में कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक एआई समिट का आयोजन भारत मंडपम में होगा। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर में यातायात प्रबंधन का जिम्मा एसीपी स्तर के अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.