रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। एआई समिट में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के विरोध में भाजपाईयों में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत विरोधी नीति के तहत एक बार फिर कांग्रेसियों ने घिनौने कृत्य को अंजाम देते हुए विश्व पटल पर देश की छवि को खराब किया है। मंगलवार की दोपहर बाद भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाकर तख्तियां दिखाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां लगातार देशहित के खिलाफ रही हैं और एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन का विरोध करना ...