मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है? इसके उत्तर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बुद्धिजीवियों के जवाब में मतभेद नजर आया है। एआई बता रहा है कि प्रदूषण, जलजमाव और खराब सड़कें शहर की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। जबकि, बुद्धिजीवियों का मानना है कि सड़क जाम शहर की सबसे बड़ी परेशानी है। हिन्दुस्तान अखबार ने शहर के 40 लोगों और चार एआई प्लेटफॉर्म से यह सवाल पूछा। 30 लोगों ने सड़क जाम को सबसे बड़ी परेशानी बताया। जबकि, एआई के उत्तर में सड़क जाम समस्याओं की प्राथमिकता सूची में तीसरे स्थान पर है। बुद्धिजीवियों ने प्रमुख समस्याओं में लोगों में जागरूकता की कमी, लॉ एंड ऑर्डर व महिला सुरक्षा को भी शामिल किया है, लेकिन चार में से किसी भी एआई ने इसकी चर्चा नहीं की। ग्रोक प्रदूषण, जलजमाव और कचरा प्रबंधन क...