लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि 21वीं सदी की राष्ट्रीय शक्ति का बड़ा आधार बन चुका है। देश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्रांति को जन-आंदोलन में बदल दिया है। "डिजिटल इंडिया" की सोच ने गांव से महानगर तक तकनीक को पहुंचाकर नए भारत की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम, डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर पहल और एआई आधारित नवाचार को अभूतपूर्व गति मिली है। आज भारत का युवा केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बन रहा है। एआई के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों म...