बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- एआई कैमरों की जद में आया सदर अस्पताल, बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति डीएम ने कहा-रोगियों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल में ले जाने की मिली शिकायत, तो नपेंगे अधिकारी व कर्मी अधिकारियों के साथ बनायी रणनीति, हर सप्ताह समीक्षा कर व्यवस्था में होगा सुधार रोगियों को बरगलाने वाले 4 कर्मियों को हटाया गया फोटो : एआई कैमरा सदर : मंगलवार को सदर अस्पताल में लगाए जा रहे एआई कैमरा की जानकारी लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरी परिसर को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कैमरे से लैस किया जा गया है। मुख्य द्वार से लेकर प्रसव कक्ष, ओटी, एक्सरे व बरामदा समेत पांच जगहों पर सदर अस्पताल में कैमरे लगाए गये हैं। इससे पूरे परिसर पर पैनी नजर रखी जाएगी। अस्प...