रुडकी, जनवरी 28 -- नई दिल्ली के पृथ्वी भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2.0 में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की के नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थान ने भविष्य की निर्माण चुनौतियों, विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपनी अत्याधुनिक और टिकाऊ तकनीकों का प्रदर्शन किया। सम्मेलन का उदघाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने सीबीआरआई के प्रदर्शनी स्टॉल का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों से बातचीत के दौरान जलवायु-प्रतिरोधी अवसंरचना और टिकाऊ निर्माण कार्यों में सीबीआरआई के शोध की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...