रांची, मार्च 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची स्मार्ट सिटी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बेहतर उपयोग के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 19 से 21 मार्च तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित कंवर्जेंस इंडिया कार्यक्रम में दिया गया है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से सीईओ अमित कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार भी मौजूद रहे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन और दसवीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो की ओर से आयोजित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.