गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद। डासना स्थित गुरुकुल द स्कूल में होप सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने आज के नन्हे कदम से, कल के सशक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। बच्चों ने रगारंग कार्यक्रमों से जहां प्राकृतिक संसाधनों के तेजी से घटने, एआई के अत्यधिक उपयोग, बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, चल रहे युद्धों और अनेक अनिश्चितताओं से भरी दुनिया को प्रस्तुत किया। वहीं, चुनौतियों से घिरे होने पर भी आशा बनाए रखने का संदेश देकर अतिथियों व अभिभावकों की तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि सेंट जेवियर हाई स्कूल, दिल्ली एनसीआर की संस्थापक प्रधानाचार्या कीर्ति टंडन व विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं खेलो इंडिया के निदेशक यशपाल सोलंकी ने टीम गुरुकुल को प्रस्तुति के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विद्यालय के संस्थापक-निदेशक सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.