शामली, फरवरी 22 -- शामली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी के युवा विंग द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कथित रूप से की गई हरकत का विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की गतिविधियां राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होती हैं। भाजयुमो पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.