लखनऊ, दिसम्बर 5 -- केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुर्घटना में जख्मी होने वाले और इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को इलाज मिलने में और तेजी आएगी। उनकी जांचें जल्द से जल्द हो सकेंगी। ट्रॉमा सेंटर के सामने जीरियाट्रिक मेंटल हेल्थ विभाग के परिसर में रेडियोलॉजी विभाग की ओर से अत्याधुनिक एआई आधारित सीटी स्कैनर स्थापित किया जाएगा। इसको स्थापित करने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन होना है। इस मशीन को उन गंभीर घायलों के लिए खासतौर पर डिजाइन किय गया है, जिन्हें दुर्घटना के तुरंत बाद तेज और सटीक जांच की जरूरत होती है। नई तकनीक के आने से ट्रॉमा सेंटर की जांच क्षमता और इलाज में गति बढ़ेगी। सड़क हादसे के बाद शुरुआती एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर सबसे अहम माना जाता है। अब तक पुरानी मशीनों में मरीज की डिटेल भरने, उसे सही पोजीशन में सेट करने और स्कैन शुरू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.