गया, फरवरी 21 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से खेल विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा और नैतिकता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। सुबे की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार खेल के विकास को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है तथा एआई आधारित तकनीक प्रतिभा पहचान, प्रदर्शन मूल्यांकन और चोट प्रबंधन प्रणालियों को काफी बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक खेल प्रशासन में वैज्ञानिक अनुसंधान, डिजिटल नवाचार और नैतिक जिम्मेदारी का समन्वय आवश्यक है, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्टता के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र ...