लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ के लिए 20-वर्षीय आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट रोडमैप का प्रस्ताव बदलेगा लखनऊ का स्वरूप, मुख्यमंत्री को सौंपा दीर्घकालिक मोबिलिटी प्लान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मल्टी-डिपार्टमेंट ट्रैफिक टास्क फोर्स के गठन की मांग की समन्वय और तकनीक से बनेगा आधुनिक डॉ. राजेश्वर लखनऊ। संवाददाता लखनऊ को आने वाले दिनों में ट्रैफिक समस्या से निजात के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर ने मुख्यमंत्री को दीर्घकालिक प्रस्ताव सौंपा है। प्लान में ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा सुगम बनाने के कई सुझाव दिए गए हैं। डॉ. राजेश्वर ने आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट रोडमैप प्रस्तुत किया है। उन्होंने एआई आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम, वेडिंग जोन समेत कई महत्वपू्र्ण मुद्दे उठाए हैं। प्रस्ताव में सभी विभागों में समन्वय पर जोर दिया गया है। डॉ. सिंह ने कहा क...