लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारी और तैयारी को लेकर एक मार्गदर्शक संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। शुक्रवार को जारी संदेश में विधायक ने कहा कि एआई अब भविष्य की अवधारणा नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति बन चुका है। वैश्विक अध्ययनों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक 86 प्रतिशत नियोक्ता अपने बिज़नेस मॉडल में एआई आधारित बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। अनुमान है कि एआई का वैश्विक आर्थिक प्रभाव 4.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि एआई न तो मानवता को समाप्त करेगा और न ही सभी नौकरियां खत्म करेगा। एआई वास्तव में पुराने, अप्रासंगिक कौशल को समाप्त करेगा और कुशल व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.