रांची, जून 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू/ऐक्टू) की दो दिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार से रांची में शुरू होगी। यह बैठक रांची के पुराना विधानसभा हॉल में होगी। जानकारी ऐक्टू के सचिव भुवनेश्वर केवट ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के 100 से अधिक ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में श्रमिकों के अधिकार, मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध, संगठित-असंगठित क्षेत्रों की समस्याओं और सरकार की श्रम नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में नौ जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल पर रणनीति बनाई जाएगी। यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाना है। इसका उद्देश्य श्रमिकों क...