चंदौली, दिसम्बर 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का चौथा दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 7 तथा 8 दिसंबर को सुरजीत भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। अधिवेशन में जन लोकतंत्र, आजीविका और समावेशी राष्ट्रवाद को केंद्र में रखा जाएगा।फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय राय ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा सर्वोपरि मुद्दा बन गया है। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की बात करते हुए कहा कि असमानता आजादी के पहले से भी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अति पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, एससी-एसटी समूह के लिए बजट और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना आवश्यक है। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल खरीद, खाद, बीज, बिजली व पानी में सरकारी सहायता देने पर जोर दिया। ...