आदित्यपुर, अक्टूबर 13 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के कदमडीह में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन का रविवार को जिला सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर स्वदेश प्रियो महतो तथा राज्य उपाध्यक्ष पतित पावन कुईला मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से उदय तंतुवाई को जिलाध्यक्ष, देवा मुखी को जिला सचिव, राजू कुमार और एमपी सिंह को संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा काम की तलाश में भटक रहे हैं, रोजगार के लिए युवा राज्य से पलायन कर रहे हैं। सम्मेलन में राजू कुमार, उदय तंतूबाई, हराधन महतो, ओम नाथ सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.