बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महंगी होती शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, निजीकरण, सांप्रदायिकता, जातिवाद और युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की घटती भावना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से एआईडीवाईओ का चौथा बिहार राज्य युवा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ये बातें ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) के बिहार राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से युवा प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। यह सम्मेलन रविवार को दिनकर कला भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन की शुरुआत रेलवे स्टेशन से एक जुलूस के रूप में होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दिनकर कला भवन पहुंचेगा। वहां सम्मेलन के खुले सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.