जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर में शैक्षणिक अव्यवस्थाओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की सिंहभूम जिला इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विश्वविद्यालय की मौजूदा कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। छात्र संगठन का मुख्य विरोध नेट-सेट उत्तीर्ण और स्थायी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर है, जिससे पठन-पाठन का माहौल प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही एआईएसएफ ने मांग की है कि विश्वविद्यालय में सभी नियुक्तियां राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएं ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव मुकेश रजक ने विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.