जौनपुर, फरवरी 2 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का जिला सम्मेलन भगौती बाल उद्यान सजई कलां पवारा में रविवार को हुआ। प्रदेश सचिव मुजमिल की देख रेख में बृजेश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए सतीश ने कहा कि मौजूदा सरकार वित्तविहीन मान्यता देकर शिक्षा को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। बेसिक शिक्षा को समाप्त करने की योजना माध्यमिक और महाविद्यालय की निरन्तर फीस वृद्धि की जा रही है। जहां जेएनयू द्वारा 150 रुपये फीस प्रति प्रतिमाह पर लड़के पीएचडी की डिग्री हासिल कर लेते थे अब बड़ी फीस और अव्यवस्था के कारण गरीबों के बच्चे उक्त विश्वविद्यालय में दाखिला ही नहीं ले पाएंगे। तकनीकी शिक्षा में लाखों रुपये की वृद्धि हो चुकी है। जहां डिग्री को बेचा जा रहा है। देश की रीढ़ शिक्षा...