सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नुक्कड़ सभा के दौरान एक नेता पर अमर्यादित टिप्पणी की। बहुसंख्यक समाज पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस मामले में डुमरियागंज पुलिस ने सात नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा के एक नेता पर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मन्नीजोत निवासी ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को जबजौवा व चकमझारी में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली नेनुकक्ड़ सभाएं की और बहुसंख्यक समाज को बुरा-भला कहा। एक जन...