नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के एक विमान में कॉक्रोच पाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो यात्रियों ने शिकायत की कि उनकी सीटों के नीचे छोटे-छोटे कॉक्रोच टहल रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्रियों को दूसरी सीटों पर शिफ्ट किया गया। कोलकाता में जब विमान उतरा तो सीटों के नीचे सफाई की गई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, कोलकाता होकर सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या AI180 में कॉक्रोच पाए गए थे जिसकी वजह से कुछ यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हमारे केबिन क्रू ने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरी सीट की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। एअर इंडिया ने कहा, विमान फ्यूल भरने के लिए कोलकाता में उतरा था। इसी दौरान ग्राउंड क्रू ने विमान की ठीक से सफाई की। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.