लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में एंबुलेंस सेवा का अब और विस्तार होगा। इसका सीधा लाभ दूर-दराज क्षेत्रों के गंभीर मरीजों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को मिलेगा। उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इसी उद्देश्य से संचालित नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, एएलएस एंबुलेंस एवं नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) सेवा के संचालन के लिए राज्य सरकार ने दो अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। बजट मिलने से मोबाइल यूनिट के संचालन लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग जाएगा। बजट न मिलने के चलते खासतौर से नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन को लेकर संकट पैदा हो गया था। दरअसल, नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट ने नवंबर में अनुबंध के तहत अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए थे। अनुबंध के नवीनीकरण और बजट जारी न होने के कारण सेवा के बंद होने की आशंका जताई जा रही थ...