मैनपुरी, जनवरी 15 -- किशनी। प्लेटलेट्स कम होने पर गर्भवती महिला को सीएचसी किशनी से सैफई रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में हालत अधिक खराब होने पर एंबुलेंस में ईएमटी ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत सुरक्षित थी और इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से महिला व बच्चे सुरक्षित रहा तो परिवारीजनों ने आभार जताया। मंगलवार की रात लगभग 11:38 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी से प्लेटलेट्स अत्यधिक कम होने वाली महिला मरीज प्रियंका पत्नी रवि कुमार को पीजीआई सैफई, इटावा रेफर किया गया। मरीज को तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी। एंबुलेंस (यूपी 32-ईजी 2470) रास्ते में ही मरीज को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी गौतम ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.