बुलंदशहर, मई 18 -- एंबुलेंस से डिबाई अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस कर्मी की मदद से बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव हिरन भूड में आकाश की पत्नी भारती को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी गुंजन ने महिला की स्थिति को देखते हुए समय रहते उसे प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसमें मां और नवजात दोनों की स्थिति स्वस्थ है। इसके बाद महिला और नवजात को डिबाई सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.