बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज में हाईवे किनारे ईंट-भट्ठे में हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मलबे में तीन घंटे बाद छोटेलाल को निकाल कर पुलिस जैसे ही एंबुलेंस से लेकर उन्हें रवाना हुई भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस टीम को घेर लिया। भीड़ छोटेलाल को सौंपने की जिद पर अड़ गई। वहीं पुलिस तत्काल श्रमिक को अस्पताल ले जाना चाहती थी। भीड़ में कई लोगों ने एंबुलेंस पर ईंट-पत्थर भी फेंके। पुलिसकर्मियों से भीड़ की नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाकर शांत कराया। भट्ठे की दीवार गिरने और मजदूरों की दबे होने के खबर मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। मजदूरों के परिवार के साथ ही गांव के लोग भी वहां आ गए। चार मजदूरों को तो शुरू में ही लोगों की मदद से निकाल लिया गया लेकिन छोटेलाल मलबे में दब गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.