रामपुर, मार्च 12 -- रामपुर। मुरादाबाद मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर बुद्धि विहार मुरादाबाद में पूरा हुआ। यह प्रशिक्षण 18 फरवरी को शुरू हुआ था। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने भाग लिया था। इसमें रामपुर से भी मेडिकल टेक्नीशियन पहुंचे थे। लखनऊ से आए ट्रेनर त्रिवेश शर्मा, मोहम्मद जीशान और क्वालिटी लीडर रजनीश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान समय से मरीज के पास एंबुलेंस पहुंचने और मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.