पीटीआई, जनवरी 13 -- गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर शाम गोली लगने से दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी मनोज ओझा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 16 क्रिमिनल केस दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि ये हत्या का मामला है या किसी अन्य घटना के दौरान गोली लगी।एंबुलेंस के पास रुका और मांगी मदद पुलिस के मुताबिक, मनोज ओझा खुद अपनी बोलेरो गाड़ी चलाकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक पहुंचा था। टोल प्लाजा के पास खड़ी एक एंबुलेंस के पास उसने अपनी गाड़ी रोकी और वहां मौजूद लोगों से अस्पताल ले जाने में मदद मांगी। इसके बाद टोल प्लाजा पर तैनात एंबुलेंस से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बोलेरो गाड़ी में क्या-क्या बराम...