लखनऊ, मार्च 18 -- जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उप्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों को निगम में शामिल करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय और प्रदेश महामंत्री नितिश कुमार ने पत्र में कहा है कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था को निगम के जरिए संचालित करने का मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों का शोषण रुकेगा। एंबुलेंस कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं। निजी कंपनी के जरिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी निगम में शामिल किया जाए, जिससे उनका शोषण बंद हो सके। निगम की कर्मचारी नियमावली में शामिल होने से उन लोगों को वेतन, भत्ते आदि सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.