संभल, सितम्बर 7 -- थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव धनेटा सोतीपुरा में शुक्रवार की सुबह सोते समय छात्रा को सांप ने गर्दन में डस लिया था। जिससे छात्रा की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव धनेटा सोतीपुरा निवासी अंजलि 16 वर्ष पुत्री होराम सिंह कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह सोते समय छात्रा को कोबरा सांप ने गर्दन में दो बार डस लिया था। सांप के डसने पर छात्रा की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और कोबरा सांप को देख हड़कंप मच गया। परिजनों ने सांप को डिब्बे में बंद किया और छात्रा को आनन फानन में मोहम्मदपुर टांडा में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने छात्रा को रेफर कर दिया था। उसके बाद परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.