सहारनपुर, जनवरी 14 -- महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एंटी रोमियो की उप निरीक्षक खुशबू व महिला कांस्टेबल अनु द्वारा नगर के विभिन्न बाजारों व मौहल्लो गलियों में अभियान चलाया गया । चौपाल लगाकर, महिलाओं से उनकी समस्या पूछी गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बाल विवाह रोकथाम अभियान, विधवा पेंशन , सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने और गुड टच और बड टच आदि के बारे में जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, अनचाहे लिंक, आदि की जानकारी दी गई महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।

हि...