जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की ओर से शनिवार को डिमना डैम के समीप वनभोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की महासचिव शशि आचार्या ने किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आपसी समन्वय और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे सदस्यों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।कार्यक्रम में सुजात सिंह, विद्या सिंह, रवींद्र कौर, पुष्पा सिंह, रिंकू सिंह, विद्या तिवारी, मंजू चौधरी, अमृता मुमताज, रेखा सिन्हा, सिमरन ने...