देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने बुधवार की अपरान्ह तीन बजे देसही देवरिया ब्लॉक के पकड़ी बीरभद्र गांव के ग्राम पंचायत भवन से एक ग्राम विकास अधिकारी को चौबीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने यह कार्रवाई कुशीनगर जिले के परसौनी गांव के रहने वाले ठेकेदार सतीश मणि की शिकायत पर की। टीम ग्राम विकास अधिकारी को लेकर महुआडीह थाने आ गयी, जहां उसके खिलाफ केस लिखे जाने की कार्रवाई चल रही है। गोरखपुर जिले के इन्दिरा कॉलोनी, चंपा देवी पार्क के पीछे तारामंडल के रहने वाले जयनारायण सिंह देसही देवरिया के पकड़ी बीरभद्र में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके पास पकड़ी बीरभद्र के अलावा मुण्डेरा इमिलिया सहित दो अन्य ग्राम पंचायतों का भी चार्ज है। कुशीनगर जिले के परसौनी गांव के रहने वाले सतीश मणि पुत...