मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादददाता। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र में एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने पर सोमवार से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसकी जानकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें आईजीआईएमएस पटना की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नम्रता विशेष तौर पर दवाओं के बेअसर होने के कारणों पर बात करेंगी। इसके अलावा अन्य अस्पतालों से भी कई डॉक्टर कार्यशाला में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को देर शाम तक पूरे राज्य के मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी के तकनीशियनों भी कार्यशाला कैंसर अस्पातल में हुई। होमी भाभा कैंसर अस्पताल की पैथोलॉजी विभाग की प्रभारी डॉ. जकी हसन फातिमा ने बताया कि इस कार्यशाला में कैंसर से संबंधित टिश्यू की जांच कर उसके प्रकार और फैलाव को समझने पर बात हुई। कार्य...