संभल, दिसम्बर 24 -- सम्भल। एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मानसिक क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्मार्टविटी लैब्स कंपनी की ओर से शैक्षिक खेल सामग्री वितरित की जाएगी। ये खेल बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता, रचनात्मकता और मानसिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान खेल सामग्री का वितरण सीओ आलोक भाटी द्वारा बच्चों को किया गया। इस अवसर पर जिला जज एटा अहमद उल्ला खां, स्मार्टविटी लैब्स कंपनी के आईटी हेड गर्वित शर्मा, हर्षित शर्मा, गौरी शंकर चौधरी तथा स्कूल प्रबंधक शरमीन खान उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। स्कूल प्रशासन ने इस पहल के लिए स्मार्टविटी लैब्स कंपनी का आभार व्...