संभल, दिसम्बर 15 -- एंजिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को पुलिस कार्यालय बहजोई का भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों ने एंजिल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मौजूद रहने पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को धन्यवाद दिया। समारोह से संबंधित स्मृति-चिह्न स्वरूप कुछ छायाचित्र भेंट किए। जिसके उत्तर में एसपी ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें प्रेरणादायक विचारों से जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया। अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। जिससे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। यह भेंट बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव सिद्ध हुई। जिसने बच्चों के मन में आत्मविश्वास, उद्देश्यबोध और अध्ययन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.