चम्पावत, अगस्त 10 -- लोहाघाट। नगर के ऋषेश्वर मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने नगर लोहाघाट में कलश यात्रा निकाली। रविवार को कथा के मुख्य संयोजक पूर्व शिक्षाविद नाथू राम राय के संयोजन में लोगों ने नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए हथरंगिया के सर्वदेव मंदिर कलश यात्रा निकाली। पूजा अर्चना प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय और नवीन बगौली ने की। मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह ढेक रहे। कथा वाचक शिवभवन त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा सुनने से कष्टों का निवारण होता है। हर मनुष्य को भागदौड़ की जिंदगी में समय निकालकर रोजाना प्रभु भक्ति करनी चाहिए। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आए। इस मौके पर प्रहलाद सिंह मेहता, सतीश पांडेय, गोविंद बोहरा, दिवान पुजारी, राजू गड़कोटी, भैरव राय, नवीन मुरारी, शिव शक्ति पुजारी, नवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.