गया, मार्च 25 -- प्लस टू जग्गु लाल मेहता उच्च विद्यालय, कुजापी के छात्र ऋषि राज ने 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में जिले का दूसरा टॉपर बना है। ऋषि राज को 500 में से 468 (93.6%) अंक प्राप्त किया है। ऋषि को केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी विषय में 96-96 अंक मिले हैं। ऋषि मूल रूप से पटना जिला के मसौढ़ी का रहने वाला है। वह मामा परमानंद कुमार के घर रह कर पढ़ाई कर रहा है। ऋषि नीट की तैयारी कर रहा है। ऋषि डॉक्टर बनकर समाज के लोगों की सेवा करना चाहता है। ऋषि की मां सरकारी शिक्षक और पिता गजेंद्र प्रसाद ग्रामीण चिकित्सक हैं। ऋषि का बड़ा भाई एम्म ऋषिकेश में चिकित्सक और बहन सीजीएल क्लीयर कर जॉब कर रही है। ऋषि सफलता का श्रेय अपने मामा, भाई, बहन और शिक्षकों को दी है। ऋषि ने कहा कि वह नीट परीक्षा के लिए और मेहनत करेगा और सफलता प्राप्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.