शामली, फरवरी 13 -- शहर के आर्य समाज मंदिर शामली द्वारा आयोजित ऋषि बोध उत्सव के छठे दिन मंदिर परिसर में वैदिक भजन, यज्ञ एवं प्रवचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल रहे। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को संस्कारवान बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज को वैदिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। प्रातःकाल आर्य समाज की यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के ब्रह्मा पुरोहित सुदेशपाल आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ कराया। यजमान दंपत्तियों में रामकुमार गुप्ता व रूक्मणी आर्या, गिरधारी लाल आर्य व हेमलता आर्या, सुधाकर आर्य व मोनिका आर्या तथा राजपाल सिंह आर्य व कौशल्य...