नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 1980 में अपनी गर्लफ्रेंड नीतू कपूर से शादी कर ली थी। ये इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी, जिसमें फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थी। इस शादी में एक बच्ची भी आई थी। इंटरनेट पर ऋषिऔर नीतू की शादी की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है जिसमें एक बच्ची भी नजर आती है। ये बच्ची अपने फिल्ममेकर पिता के साथ इस शादी का हिस्सा बनी थी। ये बच्ची ऋषि को अंकल कहकर पुकारती है। लेकिन जब फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस बनी तो अपने इसी ऋषि अंकल की हीरोइन भी बनीं।ऋषि कपूर थे क्रश हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की है। इस तस्वीर में नजर आ रही ये प्यारी बच्ची रवीना ही हैं। वो अपने पिता रवि टंडन के साथ इस शादी का हिस्सा बनी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका उस उम्र में ऋषि कपूर पर क्रश...