मेरठ, जून 28 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई विकास क्षेत्र मेरठ के चुनाव शुक्रवार को बीआरसी मेरठ पर मनोज और मनीष पर्यवेक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुए। सभी पदों पर एक एक नामांकन दाखिल किया गया और अन्त सर्वसम्मति से ही सभी पदों का चुनाव सम्पन्न हुआ। परिणामस्वरूप ऋषिपाल सिंह अध्यक्ष, अंजू शर्मा मंत्री, भोपाल सिंह कोषाध्यक्ष, मौ. आरिफ अली उपाध्यक्ष, एकता वर्मा महिला उपाध्यक्ष, शशि वर्मा संयुक्त मंत्री, गरिमा अरोरा संयुक्त मंत्री, नजमुन्निसा लेखाकार, निर्मला सागर लेखा परीक्षक के रूप में निर्वाचित घोषित किये गये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जयवीर सिंह जिलाध्यक्ष और विकास कुमार शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। मौ. मतीन अंसारी को विकास क्षेत्र मेरठ का संरक्षक घोषित किया गया। ब्लाक मेरठ के उच...