रिषिकेष, फरवरी 21 -- सिंचाई विभाग को नाबार्ड मद से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मद से विभिन्न नहरों की मरम्मत और निर्माण कार्य किया जाएगा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि ठाकुरपुर नहर के लिए लगभग एक करोड़ एक लाख, खैरी खुर्द नहर के लिए एक करोड़ 15 लाख, गढ़ी मयचक नहर के लिए 89 लाख, श्यामपुर नहर के लिए 58 लाख तथा खैरी कला नहर के लिए 62 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इन नहरों के पुनरोद्धार से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा तथा कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीण विकास, कृषि सशक्तीकरण एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.