ऋषिकेश, दिसम्बर 4 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में शराब के ठेके के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और ईंट से शीशे तक तोड़ डाले। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने और भागने की कोशिश करने लगे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर बुधवार देर रात तीन लोगों ने हंगामा करते हुए एक शख्स की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर ईंट पत्थर से शीशे तक तोड़ डाले। सरेआम तोड़फोड़ होते ही शराब की दुकान के आसपास अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रायवाला कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.