देहरादून, फरवरी 8 -- ऋषिकेश। वीकेंड पर ऋषिकेश में एक बार फिर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है। सुबह से शहर के मुख्य मार्ग पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजर रहे हैं। बाइपास रोड पर भी इंद्रमणि बडोनी चौक पर ट्रैफिक फंस रहा है। पर्यटक वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते यह समस्या खड़ी हो रही है। आंतरिक मार्गों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बेपटरी होती दिख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...