रिषिकेष, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को भी ऋषिनगरी भक्ति के रंग में रगी नजर आई। घाटों पर स्नान के बीच हर-हर गंगे की गूंज होती रही। गंगा में भोर से ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर दोपहर तक चलता रहा। कोहरा और ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर जरूरतमंदों को दान दिया और भगवान सूर्य की उपासना भी की। गुरुवार को मकर संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भोर से ही गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट गए। श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट, बहात्तर सीढ़ी घाट, स्वर्गाश्रम, रामझूला, पूर्णानंद घाट समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा कर जरूरतमंदों को दान दिया। तीर्थनगरी के आश्रम-अखाड़ों में भी सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर कई धार्मिक आयोजन किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.