रिषिकेष, अगस्त 30 -- ऋषिनगरी में शनिवार को एक घंटे की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। झमाझम बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। कई सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी फजीहतें झेलनी पड़ीं। नालियां चोक होने से बरसाती पानी सड़क पर बहता रहा। बारिश के बीच सड़कों पर उभरे गड्ढों में फंसने से कई जगहों पर लगे जाम में लोगों को जूझना पड़ा। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तेज बारिश के बाद कभी रिमझिम, तो कभी झमाझम बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे लोगों की फजीहत हो गई। पुरानी सब्जी मंडी, हरिद्वार बाईपास, तिलक रोड, दून मार्ग, रेलवे रोड और यात्रा बस अड्डा मार्ग पर जलभराव की वजह से पैदल चलने वालों की मुसीबतें झेलनी पड़ीं। सर्वाधिक परेशानी पुरानी सब्जी मंडी एवं हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी तिराहे पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.