रामनगर, जनवरी 3 -- रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से आम लोगों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की। शनिवार को मोहल्ला लखनपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने पुलिस पर निर्दोष लोगों पर मुकदमें दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालने का आरोप लगाया है। मुकदमें वापस लेने और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। इस मौके पर लालमणि, आसिफ, पान सिंह नेगी, धनो देवी, कमल, मदन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...