रिषिकेष, जुलाई 10 -- ऋषिकेश में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर, ऋषिकेश के विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां बड़ी संख्या में शिष्य अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने पहुंचे। वैदिक मंत्रों के साथ गुरु पूजन कर शिष्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समाधि स्थल पर पंचांग पूजन व अनुयायियों ने गुरु पादुका पूजन किया। गुरुवार को जयराम आश्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने ने कहा कि सेवा के बल पर यह संस्था सात पीढ़ियों से निरंतर समाज के लिए समर्पित कार्य करती आ रही है। उन्होंने पूज्य जयराम महाराज से लेकर गुरुदेव देवेंद्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज तक की निष्कलंक सेवा का उल्लेख करते ह...