रिषिकेष, दिसम्बर 30 -- वनभूमि सर्वे को लेकर ऋषिकेश क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर वीवीआईपी को बचाने का आरोप लगाते हुए, हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग एक बार फिर दोहराई है। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि वनभूमि के सर्वे में सरकार व प्रशासन को प्रभावित स्थानीय लोगों से वार्ता करनी चाहिए थी। पीढ़ियों से काबिज लोगों में आक्रोश पनपा, जिसके बाद पैद...