रिषिकेष, अगस्त 18 -- पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से गंगा फिर उफान पर है। सोमवार को गंगा चेतावनी निशान 339.50 मीटर को पार कर गई। जलस्तर बढ़ने से स्नान घाट जलमग्न हो गए। बीते दस दिनों में छठी बार गंगा ने चेतावनी और एक बार खतरे के निशान को पार किया है। उधर, बारिश के चलते बरसाती नदी-नाले भी दिनभर उफान पर रहे। सोमवार सुबह आठ बजे गगा का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 को पारकर 339.59 मीटर तक पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक गंगा चेतावनी निशान को पार कर बहती रही। जलस्तर बढ़ने से ऋषिनगरी के तमाम घाट जलमग्न हो गए। शाम चार बजे बाद जलस्तर में कमी होने लगी और जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 को छूकर बहता रहा। बीते दस दिनों में गंगा छठी बार चेतावनी निशान को पार कर चुकी है। जबकि, एक बार खतरे को निशान को पार किया है। ऋषिकेश में खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। उधर, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.