रिषिकेष, मार्च 1 -- ऋषिकेश में मुनिकीरेती स्थित गंगातट पर शनिवार को सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित योग महोत्सव का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती और एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। वन मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और आसपास का क्षेत्र योग का प्रमुख केंद्र है। उत्तराखंड और हिमालय योग की जननी है। योग के माध्यम से ऋषिकेश ने पूरे विश्व को योग शिक्षा का संदेश दिया है। वन मंत्री उनियाल ने कहा कि योग परमात्मा की प्राप्ति का साधन है। योग हमारी आत्मा है और योग राष्ट्रवाद का प्रतीक भी है। नई शिक्षा नीति में भी योग को एक विषय के रूप में स्वीकार किया गया है। उच्च शिक्षा में भी इसे शामिल किया गया है। कहा कि योग मनुष्य को स्वस्थ रख...